गूगल और याहू जैसे दुनियां के बडे़ खोजी इंजनों पर लोग कुछ न कुछ डरावना कंटेट ढूंढने में लगे ही रहते हैं। हाल ही में भानगढ़ किले को लेकर पाठकों के सैकडों शब्द vijayrampatrika साइट पर देखे गए। लोग की भयावह कहानियां पढने की रूचि पहली बार नहीं है, बल्कि शूरू से ही भूतों की मौजूदगी को लेकर कयास लगते-लगाते रहे हैं। हैलोवीन से चायनीज घोस्ट जैसे फेस्टिवल में इनके किस्से तो जीवन और संस्कृति से जुडे़ भी दिखाए जाते हैं, हालांकि इन दैत्य योनियों का आम जगहों पर वास सच है या झूठ, इस पर कुछ उदाहरण यहां दिए जा रहे हैं। अमरीकन अखबार तो उन तथ्यों को सच भी मानते हैं कि पश्चिमी वर्ल्ड में भूतिया स्थान होने से लोगों का गला सूख जाता है। और असार्वजनिक जगहों पर ये भारी चोट भी पहुंचाते हैं। जरा देखें गैलरी, एक फोटो पर क्लिक करने से ही खुल जाएगी लिस्ट…
- 1.रेहम हॉल की ब्राउन लेडीः नोरफॉक इंग्लैंड के रेहम हॉल में 1936 में कैमरे में कैद हुए इस साये को ब्राउन लेडी कहा जाता था। इसमें भूरे रंग के बूटेदार कपड़े पहनी हुई महिला को देखा गया था। इसका नाम लेडी डोरोथी था, जो चार्ल्स टाउनशेंड नामक व्यक्ति की दूसरी पत्नी थी। महिला को विश्वासघात करने पर सजा के रूप में घर में बंद कर दिया था। बाद में उसकी मौत हो गई थी। कई लोगों के साथ जॉर्ज पंचम ने भी कहा था कि उन्होंने एक भूरी महिला को देखा है। अंत में एक दिन उसकी तस्वीर देख कर उनके होश उड़ गए। बाद में यह तस्वीर लाइफ मैगजीन में भी प्रकाशित हुई। आगे चलिए
- 2.बैचलर ग्रोव कब्रिस्तान का भूतः शिकागो का यह कब्रिस्तान अपनी कुछ अजीबोगरीब हालात के कारण बंद कर दिया गया। 1999 में घोस्ट रिसर्च सोसायटी के सदस्यों ने इस कब्रिस्तान की जांच के दौरान अपने हाइस्पीड इन्फ्रारेड कैमरे से कई तस्वीरें ली थी। जब यह फिल्म डेवलप होकर आईं तो कई लोगों के होश उड़ गए। एक तस्वीर में एक अदृश्य महिला बहुत पुराने जमाने के कपड़े पहने हुए दिखाई दी।
- 3.वह भाई उसके पास खडा हुआः1968 में लॉस एंजिलिस में अध्यात्मवादी सम्मेलन में लेखक रॉबर्ट ए. फर्ग्यूसन भाषण दे रहे थे। कई फोटोग्राफर उनकी तस्वीरें ले रहे थे। लेकिन एक फोटोग्राफर की तस्वीर में उनके पीछे एक व्यक्ति का साया देखा गया। यह इतिहास की सबसे बड़ी घटना भी मानी जाती है। बाद में फर्ग्यूसन ने जांच करयह स्वीकार किया कि यह उनका भाई वॉल्टर था, जिसकी मृत्यु द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान हो गई थी। आगे चलें-



कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें